Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मूलभूत सुविधाओं की मांग पूरी करने एसडीएम के पास शिकायत लेकर पहुंचे वार्ड 2 के नागरिक

● मूलभूत सुविधाओं की मांग पूरी करने एसडीएम के पास शिकायत लेकर पहुंचे वार्ड 2 के नागरिक

● मूलभूत सुविधाओं का है अभाव, कोई कार्यवाही नहीं हुई आवेदनों पर

टिमरनी-शहर के रेलवे लाइन पार वार्ड 2 के नागरिक मूलभूत सुविधाओं की मांग पूरी किए जाने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में पहुंचे।यहां पहुंचे वार्ड के नागरिकों ने एसडीएम सुश्री अंकिता त्रिपाठी को आवेदन दिया है।जिसमें बताया गया है कि वार्ड 2 के नागरिकों द्वारा कई बार आवेदन दिया गया है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही हुई है।जिससे इस वार्ड के नागरिक मूलभूत सुविधाओं के अभाव में रह रहे है।वार्ड 2 में कुछ स्थानों पर सड़क, नाली निर्माण सहित अन्य कार्य नही होने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

एसडीएम त्रिपाठी से वार्ड के नागरिकों ने मूलभूत सुविधा एवं विकास कार्य करने नगर परिषद को निर्देश देने मांग की है।वार्ड 2में शिक्षक तंवर के घर के पास स्थित पुलिया से ज्ञानेश तिवारी के घर तक सड़क निर्माण,हंसराज कौशल के घर के पास से मोहनलाल तंवर के घर तक सड़क निर्माण,धन्नालाल सेजकर के मकान से लेकर गली के अंतिम छोर तक आरसीसी रोड़ निर्माण,गजाधर सातनकर के घर से मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण, भागवत बिल्लोरे के घर से रामनारायण दमाडे के घर तक निर्माण,वार्ड 2 में नाली निर्माण व अन्य कार्य किया जाना है।

आवेदन में बताया गया है कि वार्ड में कार्यों को लेकर वार्ड पार्षद व नागरिकों ने कई बार नगर परिषद सीएमओ को आवेदन दिए है।लेकिन अभी तक कार्य नही किए गए है।वही नगर परिषद से उक्त कार्यों के प्रस्ताव होने के बाद भी कार्य नही किए जा रहे है।नागरिकों द्वारा एसडीएम से इन कार्यों को शीघ्र कराए जाने मांग की गई है।इस दौरान वार्ड 2 के नागरिक गुलशन चौरसिया प्रसंग यादव सौरभ जायसवाल सतीश सातनकर नीलेश ओनकर राजेश सांगुले मोनू विजय कावठे आदि मौजूद रहे।एसडीएम सुश्री अंकिता त्रिपाठी द्वारा नागरिकों को नगर परिषद से अब तक कार्य किस कारण से नही किए गए है इसकी जानकारी लिए जाने व समस्या का समाधान किए जाने आश्वासन दिया गया है।
– टिमरनी से संवाददाता सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About