Breaking News

तहसीलदार और नपा सीएमओ को थमाया कलेक्टर ने नोटिस

तहसीलदार और नपा सीएमओ को थमाया कलेक्टर ने नोटिस  

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में रुचि नहीं लेने पर 


शहडोल। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में रुचि नहीं लेने पर शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य ने बुढार तहसीलदार और शहडोल नगर पालिका सीएमओ को नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने दोनों अधिकारियों को फटकार लगाई है। साथ ही दीपावली के पहले बेहतर काम करने की हिदायत दी है। वहीं भाजपा जनपद उपाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से सवाल जबाव करने का विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में जन प्रतिनिधियों को नहीं बुलाने पर भड़के बुढार बीजेपी जनपद उपाध्यक्ष ने कलेक्टर वंदना वैद्य और क्षेत्रीय विधायक मनीषा सिंह से नाराजगी जताई है। बीजेपी जनपद उपाध्यक्ष का कलेक्टर और विधायक से सवाल-जवाब करने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 ‘मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान’ के तहत शिविर लगाकर जन जन तक योजनाओं का लाभ दिलाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा। शहडोल कलेक्टर स्वयं इस अभियान के तहत लोगों को योजना का लाभ दिलाने के लिए मैदान में उतर कर कार्य करा रही है। वहीं जिले के कुछ अधिकारी इस महा अभियान में रुचि नही ले रहे हैं। ऐसे इस अभियान में रुचि नही लेने वाले बुढार तहसीलदार दीपक पटेल सहित शहड़ोल नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी को नोटिस जारी करते हुए फटकार लगाई है। साथ ही दीपावली के पहले बेहतर कार्य करने की हिदायत दी है।

वही मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत दूसरी तस्वीर बुढार जनपद क्षेत्र में देखने को मिली। यहां बुढार जनपद क्षेत्र में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत शिविर के माध्यम से लोगों को लाभ दिलाने का जिला प्रशासन संभव प्रयास कर रहा, लेकिन इस कार्यक्रम में नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को नहीं बुलाया गया। इससे नाराज भाजपा जनपद उपाध्यक्ष हर्ष सिंह ने नारजगी जताते हुए भड़क गए और उपाध्यक्ष ने कलेक्टर व क्षेत्रीय विधायक से नाराजगी जताते हुए सवाल जवाब किया।कलेक्टर और विधायक से सवाल जवाब का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो राह है।





कोई टिप्पणी नहीं