Breaking News

BJP की यह विकास यात्रा नही निकास यात्रा है : कमलनाथ

BJP की यह विकास यात्रा नही निकास यात्रा है : कमलनाथ

आदिवासी किसान सम्मेलन में भाजपा पर बरसे कमलनाथ, देश को जाति-सम्प्रदाय में बांटने का लगाया आरोप

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। आदिवासी किसान सम्मेलन में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रेसवार्ता में कहा कि BJP ने प्रदेश में कोई विकास नही किया प्रदेश भ्रष्टाचार कुपोषण,महिलाओं पर अत्याचार में नंबर वन है और ये विकास यात्रा निकाल रहे है ये इनकी निकास यात्रा में बदल देगी।


हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा की सिराली तहसील में आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ आदिवासी किसान सम्मेलन में शिरकत की आम सभा को संबोधित करते हुए BJP आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और कुपोषण,ओर महिलाओं पर अत्याचार में नंबर वन है और ये विकास यात्रा निकाल रहे है ये उनकी विकास यात्रा नही निकास यात्रा है। विश्व मे कोई ऐसा देश नही है जहां इतने धर्म,भाषा,जाति ओर त्योहार हो देश मे आज BJP ने इसे बाट दिया है । आप ये आरोप लगाते है कि हमने वचन पत्र पूरा नही किया में मानता हूं, लेकिन मेरे को पूरा समय नही मिला सरकार 5 साल चलती तो सभी वादे पूरे किए जाते शिवराज सिंह अपने 18 साल का हिसाब दे लेकिन वो नही देते । आज प्रदेश की सीमाएं 5 राज्यो से लगी है फिर भी यहां निवेश नही आता क्योकि उन्हें BJP सरकार पर विश्वास नही है शिवराज कहते है में 1 लाख नोकरी दूंगा लेकिन आज जो खाली पद पड़े है उन्हें ही भर दीजिये।

कोई टिप्पणी नहीं