Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ग्रीष्मकालीन रोलर स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर 10 मई से हरदा में

हरदा। निमार रोलर स्केटिंग क्लब के संयुक्त तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन रोलर स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्केटिंग प्रशिक्षक रितेश गोहर ने बताया कि ग्रीष्मकालीन रोलर स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर 10 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में 5 वर्ष से 18 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकेंगे।

प्रशिक्षण शिविर में बिगिनर स्केट्स,क्वाड स्केट्स,इनलाइन स्केट्स एवं स्केटिंग की संपूर्ण विधाओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा। बच्चों को स्केटिंग में शुरूआती स्तर से लेकर प्रतियोगिता स्तर तक प्रशिक्षित किया जाएगा। शिविर में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।

शिविर का आयोजन होटल इंद्र महल, बस स्टैंड के सामने, हरदा में किया जाएगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक रहेगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना एवं बच्चों में खेल के प्रति रुचि विकसित करना है। आयोजकों ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी 10 मई को शिविर स्थल पर आकर भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About