Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हरदा में 23 मई को लगेगा राष्ट्रीय 'जॉब फेयर 3.0', देश की नामी कंपनियों में मिलेगा रोजगार का मौका

हरदा। जिले के स्थानीय युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आगामी 23 मई शनिवार को हरदा एवं खिरकिया नगर में एक विशाल राष्ट्रीय स्तर के जीतो नेशनल जॉब फेयर 3.0' का आयोजन होने जा रहा है। यह एक दिवसीय मल्टी-सिटी, पैन इंडिया स्तर का रोजगार मेला है, जिसका आयोजन जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) और मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। जॉब फेयर 23 मई शनिवार प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक हरदा में प्रताप हाई स्ट्रीट कैम्पस तथा खिरकिया में समता भवन में लगेगा। यह जॉब फेयर सभी के लिए पूरी तरह निशुल्क है।

उक्त जानकारी देते हुए प्रशांत बाफना ने बताया कि फ्लिपकार्ट, फॉक्सकॉन और टाटा जैसी सैकड़ों कंपनियां होंगी शामिल। इस महा-रोजगार मेले में देश-विदेश की सैकड़ों जानी-मानी कंपनियां और ब्रांड्स हिस्सा ले रहे हैं। मुख्य रूप से फॉक्सकॉन, टाटा इलेक्ट्रॉनिक, फ्लिपकार्ट, प्रीमियर एनर्जी, जेन टेक्नोलॉजी, कायन्स टेक्नोलॉजीवालको जीएम, मिनफ़ाय, सहित फाइनेंस, आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, एजुकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के दिग्गज नियोक्ता यहाँ योग्य उम्मीदवारों का चयन करने पहुंचेंगे। रोजगार पाने के इच्छुक सभी युवक-युवतियों को इस मेले में भाग लेने के लिए पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य है। उम्मीदवार जीतो की आधिकारिक वेबसाइट www.jitojobs.org पर जाकर या पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए संपर्क करें- जीतो टाउन प्रतिनिधि (हरदा) सिद्धार्थ जैन 9584432444, सम्यक बाफना 8770747260, प्रशांत वाफना 9131072700 तथा (खिरकिया): आशीष समदड़ियाः 7879781008, प्रणय सांडः 9826436321, पारस जैनः 9340770141 तथा मयूर विनायकः 7089162888, इसके अलावा स्थानीय आयोजन समिति संपर्क सुनील जैनः 9406551977 तथा रूपेश भंडारीः 97546323551 से संपर्क कर सकते है। जीतो टीम अपैक्स और जीतो जॉब्स टीम ने क्षेत्र के सभी सुशिक्षित और हुनरमंद युवाओं से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने के लिए समय पर अपने रेज्यूमे (बॉयोडाटा) के साथ अवश्य पहुंचें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About