पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बालागांव में दबिश दी। इस दौरान सियाराम पिता रामस्वरूप ओंनकर के कब्जे से 90 क्वार्टर देसी प्लेन अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 7,200 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक आर.एस. तिवारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विमल लोवंशी, आरक्षक अनिल मालवीय एवं आरक्षक विजय कोगे की सराहनीय भूमिका रही।

0 टिप्पणियाँ