Hot Posts

6/recent/ticker-posts

माचक नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसे तीन लोगों का सफल रेस्क्यू, प्रशासन ने सुरक्षित निकाला

हरदा । लगातार हो रही बारिश के कारण धनवाड़ा क्षेत्र में माचक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से तीन लोग नदी के बीच स्थित एक घर एवं पेड़ पर फंस गए। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ (SDRF) की मदद से सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जयसिंह पिता अजबसिंह, रूपचंद पिता टीकाराम तथा गणेश पिता शिवप्रसाद नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बीच में स्थित घर एवं पेड़ पर फंस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही खिरकिया की एसडीएम सुश्री शिवांगी बघेल, तहसीलदार श्रीमती लवीना घाघरे तथा एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

रेस्क्यू टीम ने त्वरित एवं सुनियोजित अभियान चलाकर तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर की गई कार्रवाई से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जिला प्रशासन ने वर्षा ऋतु को देखते हुए आमजन से अपील की है कि नदी-नालों के समीप जाने या जलभराव वाले क्षेत्रों को पार करने का प्रयास न करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना दें तथा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About