Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भोपाल दस दिन टोटल लॉकडाउन, 24 जुलाई से रात 8 बजे से 4 अगस्त सुबह तक - गृहमंत्री

● भोपाल दस दिन टोटल लॉकडाउन, 24 जुलाई से रात 8 बजे से 4 अगस्त सुबह तक – गृहमंत्री

● भाइयों को राखी बांधने नहीं जा सकेंगी बहनें – नरोत्तम मिश्रा

मध्यप्रदेश में बड़ते जा रहे कोरोना कोविड-19 के सरकार द्वारा बड़ा निर्णय लेते हुए सम्पूर्ण भोपाल के टोटल लॉकडाउन की घोषणा की है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि भोपाल में कोरोना की व्यापकता को देखते हुए यह तय किया गया कि 24 जुलाई को रात 8 बजे से दस दिन के लिए पूरा भोपाल लॉक डाउन रहेगा। 4 अगस्त की शाम यह स्थिति रहेगी। इस अवधि में सिर्फ दवाइयां, सब्जी ठेले, दूध की दुकानें, सरकारी राशन दुकानें खुले रहेंगे। बाकी पूरी तरह लॉक डाउन रहेगा।
भोपाल के अंदर-बाहर ई-पास से ही लोग आ जा सकेंगे। मंत्री श्री मिश्रा ने कहा कि 23 व 24 जुलाई को दो दिन का समय लोगों के पास है, इसलिए जिन्हें आवश्यक वस्तुओं की खरीदी करना है, वे खरीदी कर लें। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां राशन नहीं बंटा है, वहां बांट दिया जाए। इंडस्ट्री खुली रहेगी। सरकारी दफ्तर में स्टाफ के लोग और अधिकारी ही जा सकेंगे।

सीएम शिवराज ने समीक्षा के बाद दी सहमति – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कोरोना की समीक्षा के दौरान भोपाल में इसके बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया है। सीएम चौहान ने तय किया है कि अगली कैबिनेट की बैठक मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ही होगी। मंत्री मंत्रालय नहीं आएंगे।

बंद रहेंगे होटल, डाक से भिजवाएं राखी – मंत्री मिश्रा ने कहा कि राखी का त्यौहार है, इसलिए बहनों से अनुरोध है कि राखी डाक से भिजवाएं, कोशिश करें कि त्योहार दूरी से ही मनाएं। लॉक डाउन के दौरान होटल बंद रहेंगे। आने-जाने के साधन भी बंद रहेंगे। ई-पास से ही आ जा सकेंगे। जो भोपाल से बाहर से आए हैं, उनसे अनुरोध है कि कल तक वे सभी वापस अपने जिलों को लौट जाएं। सरकार केे इस फैसले के बाद बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने नहीं जा सकेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About