● 27 जुलाई से भाकिसं करेगा अनिश्चित धरना प्रदर्शन
● समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ करेगा आंदोलन
हरदा। भारतीय किसान संघ की एक विशेष बैठक का आयोजन 22 जुलाई बुधवार को संगठन के जिला अध्यक्ष आनंदराम किरार के निवास ग्राम मगरदा पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं हरदा जिले के प्रभारी योगेंद्र सिंह भामू एवं मध्य भारत प्रांत के महामंत्री चंद्रकांत गौर विशेष रुप से बैठक में शामिल हुए। बैठक में ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर आंदोलन की योजना बनाई गई। जिसके तहत भारतीय किसान संघ जिला इकाई द्वारा 27 जुलाई सोमवार से कृषि उपज मंडी हरदा में अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा
भाकिसं की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई। जिसमें 15 अगस्त तक वृक्षारोपण कार्यक्रम गांव गांव चलाया जाएगा। जिसके तहत कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही तहसील स्तर पर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग भी आयोजित किए जाएंग जिसकी योजना को मूर्त रूप दिया गया। केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में लाए गए तीन अध्यादेशों पर चंद्रकांत गौर द्वारा कहा गया कि 1 सभी प्रकार की कृषि उपज समर्थन मूल्य से नीचे ना बिके 2- मंडी के बाहर व्यापारी द्वारा खरीदे गए उपज की भुगतान की गारंटी हो निजी व्यापारियों का राज्य एवं केंद्र स्तर पर पंजीयन आवश्यक हो तथा उनकी बैंक सिक्योरिटी हो 3-किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में समाधान हेतु स्वतंत्र कृषि न्यायालय की व्यवस्था हो एवं सब प्रकार के विवादों का निपटारा संबंधित किसान के जिले में ही हो। अगर इन सभी मांगों को केंद्र सरकार द्वारा लाए इस अध्यादेश में शामिल किया जाता है तब तो भारतीय किसान संघ इसका समर्थन करता है अन्यथा राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय किसान संघ द्वारा पुरजोर तरीके से इस अध्यादेश का विरोध किया जाएगा।
बैठक में ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर आंदोलन की योजना भी बनाई गई। जिसके तहत भारतीय किसान संघ जिला इकाई द्वारा 27 जुलाई सोमवार से कृषि उपज मंडी हरदा में अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। भारतीय किसान संघ प्रदेश सरकार से मांग करता है कि प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के कहे अनुसार शीघ्र ही समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी प्रारंभ की जाए। जिससे मंडियों में किसानों का शोषण रुक सके। आज की इस जिला बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित संगठन के प्रांतीय मंत्री नरेंद्र दोगने, संभागीय अध्यक्ष शैतान सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष आनंदराम किरार ,वरिष्ठ मार्गदर्शक हरिशंकर सारण सरपंच साहब, जिला मंत्री भगवानदास गौर, चिरौंजी लाल बिश्नोई ,रामकृष्ण मुकाती, राजनारायण गौर, विनोद पाटिल, विजय मलगांया, बालकृष्ण मलगांया, दीपचंद नाबाद, लोकेश गौर ,बालकदास छापरे, कैलाश गुर्जर ,रामेश्वर कापड़िया, दुर्गेश चौहान, आदि बैठक में शामिल हुए।
0 टिप्पणियाँ