Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हरदा जिले में चल रहे आबादी भूमि के ड्रोन से सर्वे का एसडीएम ओर तहसीलदार ने किया निरीक्षण

● हरदा जिले में चल रहे आबादी भूमि के ड्रोन से सर्वे का एसडीएम ओर तहसीलदार ने किया निरीक्षण

● आर.आई. ओर पटवारी को दिये आवश्यक निर्देश

जिले के 11 ग्रामों में चल रहे आबादी भूमि के ड्रोन से सर्वे कार्य का आज एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने निरीक्षण किया तथा आबादी भूमि चिन्हित कर रहे राजस्व दल को आवश्यक निर्देश दिए। अनुविभागीय अधिकारी हरदा एच. एस. चौधरी ने चर्चा करते हुए बताया कि हरदा जिले के 11 ग्रामों में आबादी का सर्वे कार्य दिल्ली से आई टीम द्वारा ड्रोन से किया जा रहा है।                                                                           श्री चौधरी ने बताया कि ड्रोन से सर्वे किए जाने के पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी भूमि को चिन्हित कर चुना लाइने डाली जा रही हैं जोकि राजस्व विभाग के आर.आई. और पटवारियों के निर्देशन में गठित दल द्वारा किया जा रहा है। गठित दल में पटवारियों के साथ ग्राम पंचायत के सचिवों, रोजगार सहायकों और कोटवारों को भी लगाया गया है। आबादी भूमि का सर्वे ड्रोन से किए जाने के पश्चात आबादी का नक्शा तैयार किया जावेगा और इसका विधिवत राजस्व रिकॉर्ड संधारित किया जावेगा।
गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी का सर्वे कर कब्जाधारियों को भूखंड का मालिकाना पट्टा दिये जाने की मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत हरदा जिले में प्रथम चरण 22 जुलाई से प्रारंभ हो गया है। इसके प्रथम चरण में हरदा जिले की तीन तहसीलों हंडिया, हरदा ओर टिमरनी के 11 ग्रामों का चयन किया गया है।
आबादी सर्वे हेतु ग्राम अबगावकला, कोलबा, अतरसमा, देवतलाब में चूना लाईन डाली जा रही, जिसका दिल्ली से आई टीम द्वारा ड्रोन द्वारा नक्शा तैयार होना है। उक्त कार्य की प्रगति का निरीक्षण sdm हरदा एच.एस.चौधरी, तहसीलदार हंडिया डॉ अर्चना शर्मा तथा नायब तहसीलदार हंडिया भरत अहिरवार द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About