Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर वैश्य समाज युवा इकाई स्वदेशी अपनाओ की मुहिम चलायेगी

● चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर वैश्य समाज युवा इकाई स्वदेशी अपनाओ की मुहिम चलायेगी

हरदा – वैश्य समाज युवा इकाई द्वारा अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर वैश्य समाज युवा इकाई स्वदेशी अपनाओ की मुहिम चलाई जायेगी। उक्त जानकारी देते हुए वैश्य समाज युवा इकाई हरदा के जिलाध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि युवा इकाई द्वारा मध्यप्रदेश में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर 23 जुलाई को “स्वदेशी अपनाएं” मुहिम चलाएगी ।
जिलाध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि युवा ईकाई के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ‘प्रिंस’ के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर स्वदेशी अपनाएं मुहिम चलाई जा रही है । इसी तारतम्य में हरदा ज़िले में भी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । राजीव जैन ने बताया कि 23 जुलाई को चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर नगर पालिका स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित एक सादे समारोह में अमर शहीद के छायाचित्र पर पुष्पाहार अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी और समाज के सभी वर्गों को स्वदेशी की महत्ता और आवश्यकता के प्रति जागरूक कर उन्हें देश के आर्थिक विकास में अपना योगदान देने की अपील की जाएगी ।                                                                     उन्होंने बताया कि कोरोना संकटकाल में शासन के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए समारोह में सदस्यों की संख्या सीमित रखी गई है तथा सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि जो जहां है वहीं से वैश्य महासम्मेलन की इस मुहिम में अपना योगदान देवें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About