Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर से मिलकर भाजपा नेताओं ने अशासकीय स्कूलों द्वारा वसूली जा रही फीस का किया विरोध

● अशासकीय स्कूलों द्वारा ली जा रही फीस का किया विरोध
● फीस माफ करने हेतु कलेक्टर से मिले भाजपा नेता, दिया ज्ञापन

टिमरनी/-कोरोना संक्रमण रोकथाम तथा उपचार हेतु स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने टिमरनी पहुंचे कलेक्टर अनुराग वर्मा से स्थानीय रेस्ट हॉउस में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में अशासकीय (निजी) स्कूलों द्वारा कोरोना महामारी के चलते हुए लाकडाउन तथा उसके संक्रमण के कारण शासन के आदेश से बंद शालाओं के संचालको द्वारा विद्यार्थियों से स्कूल फीस ली जा रही जो कि विद्यार्थियों एवं पालकों के साथ अन्याय है। उन्होंने बताया कि जब स्कूल बंद है तो फीस, शुल्क किस बात के लिए इनके द्वारा मांगा जा रहा है। साथ ही शासन भी यदि स्कूलों से इस दौरान कोई शुल्क लेता है तो वो भी फीस सहित माफ किया जाए।कलेक्टर श्री वर्मा ने शासन स्तर पर यह बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने के दौरान बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र गद्रे, मंडल अध्यक्ष विनीत गीते, जैव विविधता समिति अध्यक्ष सुनील दुबे, अतुल बारंगे आदि मौजूद रहे।
– टिमरनी से संवाददाता सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍️

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About