Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लॉकडाउन के चलते कृषि उपज मंडी भी रहेगी बंद, नहीं होगी किसानों की उपज की खरीदी

● लॉकडाउन के चलते कृषि उपज मंडी भी रहेगी बंद

● नहीं होगी किसानों की उपज की खरीदी

हरदा जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कलेक्टर जिला हरदा द्वारा 23 जुलाई 2020 तक लॉकडाउन घोषित किए जाने के पश्चात कृषि उपज मंडी समिति ने भी उक्त अवधि में लॉकडाउन घोषित कर कृषि उपज की नीलामी का कार्य बंद किए जाने का आदेश जारी किया है।

कृषि उपज मंडी समिति हरदा के सचिव संजीव श्रीवास्तव ने आज दिनांक 16 जुलाई को जारी किए आदेश में कहा कि कलेक्टर जिला हरदा के आदेश अनुसार कोरोना वायरस महामारी को दृष्टिगत रखते हुए हरदा जिले में आज दिनांक 16 जुलाई 2020 को शाम 7:00 बजे से 23 जुलाई 2020 की शाम 7:00 बजे तक हरदा शहर में लॉकडाउन घोषित किया गया है । उक्त आदेश के परिपालन में कृषि उपज मंडी समिति हरदा में 17 जुलाई 2020 से 23 जुलाई 2020 तक कृषि उपज का नीलामी कार्य बंद रहेगा। श्री श्रीवास्तव ने आगे कहा कि कृषक बंधु उक्त अवधि में कृषि उपज विक्रय हेतु हरदा मंडी नहीं लावे इसके साथ ही जिन किसानों को इस अवधि में कृषि उपज लाने के मैसेज भेजे गए हैं, उन्हें पुनः नवीन तारीखों हेतु प्रथक से मैसेज भेजे जाएंगे।

कृषि उपज मंडी समिति हरदा के द्वारा उक्त निर्णय लिए जाने से मंडी परिसर में अब आगामी 23 जुलाई तक किसानों की कृषि उपज की नीलामी नहीं हो पाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About