रात 8:30 बजे शुरू हुए फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरे स्टेडियम में रोमांचक माहौल बना रहा। पिछले तीन दिनों से चल रही इस क्रिकेट प्रतियोगिता में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और समाजों की टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में जैन समाज, गुजराती समाज, सिंधी समाज, माहेश्वरी समाज और अग्रवाल समाज के युवाओं ने अपनी क्रिकेट प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान रोमांचक मुकाबले, करीबी जीत-हार और खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन ने क्रिकेट प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। आयोजन समिति द्वारा मैचों के लाइव स्कोर “क्रिकहीरोज” एप पर भी उपलब्ध कराए गए, जिससे दर्शकों ने ऑनलाइन मुकाबलों का आनंद लिया।
आयोजकों ने सफल आयोजन पर सभी खिलाड़ियों, सहयोगियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। गुजराती टाइटंस की जीत के साथ एसएफपीएल सीजन-2 का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

0 टिप्पणियाँ