Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चंद घंटों में अपहृत बालक को सकुशल बरामद, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

हरदा। कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत बालक को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के सुरक्षित मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है और परिजनों ने हरदा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली ने अपहृत बालक की शीघ्र तलाश के लिए विशेष टीम गठित की थी। इसके बाद थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 438/2026, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए बालक को चंद घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने बालक को उसकी माता श्रीमती सीमा, पति ओंकार, के सुपुर्द कर दिया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने हरदा पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक दीपक जाट तथा आरक्षक क्रमांक 75 प्रदीप मालवीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About